Showing posts with label सिद्धि. Show all posts
Showing posts with label सिद्धि. Show all posts

Thursday, May 21, 2009

सिद्धि का रूपांतरण

बचपन से आज तक हम अपने बड़ों से किसी न किसी पंडित,बाबा या अन्य किसी ऐसे ही व्यक्ति के बारे में सुनते आए हैं कि-ये बहुत ही सिद्ध पुरूष हैं ...ये जो चाहें वो कर सकते हैं...वगेरह,वगेरह......शायद इसी वजह से हमारी नज़र में वही व्यक्ति सिद्ध कहलाने लायक हैं,जिन्होंने गेरवे वस्त्र पहने हों...और उनकी जटाएं हों.हम कई बार ऐसे लोगों के द्वारा ठगे भी जाते है....लेकिन फिर भी कोई सुधर नही है।दूसरी ओर अगर हम अपनी इस सिद्ध कि परिभाषा से बाहर निकल कर देखें तो हमें कई सिद्ध हमारे आस-पास यूँ ही मिल जायेंगे.उन्हें ही अगर हम अपनी परिभाषा में रख कर देखें तो ये उसमें कहीं भी फिट नही बैठते.

जैसे कि इसका एक बहुत ही अच्छा उदाहरण है....हम सभी का जाना पहचाना कलाकार....अमिताभ बच्चन,हममें से कई लोगों के लिए वो एक प्रेरणा स्त्रोत हैं....कई तो उनसे इस कदर प्रभावित हैं कि उनकी बीमारी कि ख़बर सुनकरउनके लिए दुआ प्रार्थना करते हैं....यह कर्म जाती-धर्म से ऊपर उठ कर होता है....सभी धर्म के लोग उनके लिए समान प्रेम भाव रखते हैं.यहाँ अगर मैं अमितजी को एक महान सिद्ध कहूं तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी.मुझे उनको एक "सिद्ध कला योगी "कहने में कोई संकोच नही होगा.अगर वो कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा विकसित नही करके किसी धर्म या अन्य क्षेत्र में लगे होते तो भी शायद वे उतने ही सफल और सिद्ध होते.इस विषय को समझने के लिए ये उदाहरण सटीक था,इसलिए ही उपयोग किया गया इसे उदाहरण कि तरह ही लेना चाहिए न कि झूठी चापलूसी के रूप में.

इसी तरह विश्व सुंदरियां को भी इस विषय में उदाहरण के रूप में लिया जा सकता है....उनकी वेशभूषा चाहे कैसी भी रहे....शालीन या अश्लील...उन्हें वहाँ तक पहुँचने में उनकी "रूप सिद्धि" साधना का अपना स्थान है.इससे भी सरल उदहारण हमें अपने घर के आस-पास ही मिल जाएगा....कोई भी शरारती बच्चा,जो कि अन्य बच्चों कि अपेक्षा ज्यादा शरारती है...और उसके पास उसका अनुसरण करने वाले बच्चों का समूह भी होता है.इस शरारती बच्चे को यदि "शरारत सिद्ध" कहें तो कोई बड़ी बात नही होगी,लेकिन उसकी ये सिद्धि अनियंत्रित कहलाएगी....जिसे सही दिशाधारा की आवश्यकता है.इसलिए ही प्राचीनकाल में "शरारत सिद्ध"कृष्ण को संदीपनी आदि गुरुओ के पास भेजा गया था.इसी तरह कई और भी उदाहरण हैं जहाँ गुरु बच्चों को सही दिशाधारा देकर उनकी सिद्धियों को जागृत करके उन्हें को वापस करते देते थे,जैसे चाणक्य और चन्द्रगुप्त...

सिद्धि हर एक के पास होती है,उसका सही दिशा में उपयोग करना हमारे हाथ में होता है.एक ही माता-पिता की संतान अलग-अलग प्रकृति के लोगों के संपर्क में आकर उन्ही की तरह बन गए...ऐसी कई कहानियाँ हमने सुनी हैं और अपने आस-पास देखी भी है.इसी तरह कई ऐसे व्यक्ति भी हैं,जो कम पढ़े लिखे होने के बावजूद भी सफल व्यापारी,कलाकार आदि बन चुके हैं....ये भी कह सकते हैं की उन्होंने ख़ुद को सिद्ध किया है

कहने का अर्थ है कि सिद्धि पाने के लिए साधना कि जरूरत तो होती है लेकिन उसके लिए ये जरूरी नही की बैठ कर पूजा पाठ की जाए.....साधना अपने काम की भी की जा सकती है....जैसा की उपरोक्त उदाहरणों से समझा जा सकता है.जरूरत है अपने अन्दर मौजूद सिद्धियों को पहचानने की और उन्हें साधना के द्वारा सिद्ध करने की.

Wednesday, May 13, 2009

सिद्धि

सिद्ध पुरुष हर धर्म ,हर जाति में होते हैं,कोई उनको संत,महात्मा,फ़कीर,वली कुछ भी कहे उनको इससे कोई फर्क नही पड़ता...अगर सिद्धि किसी एक प्रकार के धर्म पर चलकर मिलती तो दूसरे धर्मों में सिद्ध पुरुष नही होने चाहिए थे........पर ऐसा नही है.....हर धर्म में सिद्ध पुरुष हुए हैं......तो सिद्धि कैसे मिलती हैं?
सही मायने में अगर कहा जाए तो सिद्धि प्राप्त ही नही होती.....प्राप्त तो वह वस्तु होती है,जो हमारे पास नही है.......पर जो वस्तु हमारे पास है वह हमारी है.सिद्धि भी हर मनुष्य को जन्मजात ही प्राप्त होती है और उसका उपयोग वह विभिन्न तरह से करता है.किसी में वह सुप्त.....तो किसी में जागृत होती है;सुप्त सिद्धियों को जागृत भी किया जा सकता है...और जागृत सिद्धियों को दुरूपयोग करके सुप्त भी किया जा सकता है.एक मजदूर अपनी सिद्धि को मजदूरी करके उपयोग करता है,पर यदि उसको सही तरह से उपयोग करता है तो वह उससे सफल व्यापारी,डॉक्टर,कलाकार बन जाता है और दुरूपयोग करके शराबी,व्यभिचारी बनकर अपने आपको नष्ट भी कर सकता है।
गुरु सुप्त सिद्धियों को जागृत करता है,पर यहाँ उस गुरु को हम मठ,तीर्थ,प्रवचन में ही खोजते हैं,ऐसा हमारा अंधविश्वास बन चुका है........पर सही अर्थों में जो हमारी सुप्त शक्तियों को जागृत कर सके वही गुरु है...यही सत्य है।
जैसे एक साधारण सा दिखने वाला बीज अपने अन्दर असीम वट वृक्ष छुपाये रहता है....उसी तरह हमारे जैसे साधारण से दिखने वाले नगण्य व्यक्ति भी अपने अन्दर उसी तरह की असीम शक्ति,जो हमें इश्वर ने दे कर भेजी है,छुपाये बैठे हैं.कभी भी एक मूर्ख कालीदास बन सकता है और एक कायर वीर और भी बहुत कुछ......जैसा चाहे वैसा हम बन सकते हैं.बीज को किसान यदि ज़मीन में न भी बोए तो भी वह वृक्ष बनेगा,क्यूंकि जंगल में जहाँ किसान नही होते वहाँ बीज स्वयं गिरते रहते हैं और वृक्ष बनते ही हैं,वृक्ष बनने की क्षमता उसमे होती है,वही फलीभूत होती है.हाँ.......कुछ बीजों को विशेष तरीके से सिद्ध करके फसल उपजाई जाती है.किसान अर्थात बीज का गुरु चाहे वह शिक्षित हो या अशिक्षित जैसा भी हो..जितना अनुभवी और योग्य होगा बीज उसी तरह की सिद्धि को प्राप्त होगा......यही हमारे साथ भी होता है,सही मार्गदर्शन के अभाव में हम चोर,डाकू,व्यभिचारी बनते हैं,तो कभी अच्छी दिशाधारा का ज्ञान कराने वाला कैसा भी व्यक्ति क्यूँ न हो दस्यु को वाल्मिकी में और अंगुलिमाल को बौद्ध भिक्षु में बदल सकता है.दिशाधारा व्यक्ति नही शक्ति होती है.हम उसको व्यक्ति मानकर सीमित करके सीमाबद्ध कर देते हैं.दिशाधारा जड़,चैतन्य,मूर्ख,बुद्धिमान किसी से भी प्राप्त हो सकती है और दत्तात्रेय की तरह अनेक गुरु के रूप में भी प्राप्त होती है,पर हम यह सोचें कि गुरु वह है जो ज्ञान देता है...वह कोई भी हो सकता है.हमारे अन्दर सही विचार आते हैं ..तो वो ही हमारे सच्चे गुरु हैं.......यह बात हम जितनी जल्दी समझ लेते हैं,उतनी ही हम सिद्धियों के नजदीक पहुँच रहे होते हैं.....जितना अधिक उस पर अमल करते हैं,उतने ही सिद्धिवान और विभूतिवान बनते जाते हैं.
(सर्व अधिकार सुरक्षित)